Advertisement

फुसरो के दो गैराज का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो स्थित रानीबाग में बीती रात चोरों ने 2 दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपए का समान लेकर रफ्फुचक्कर हो गये। सूचना पाकर घटना स्थल पर बेरमो पुलिस पहुँचकर जांच-पड़ताल मे जुटी है।

दुकानदारों की मिली सूचना के अनुसार, बीते 6 सितंबर की रात फुसरो के मोहन पती मिस्त्री के दुकान से 9 जक, 2 हैमर, नहाई 1, ट्रक का 12 पीस पत्ती आदि लगभग डेढ लाख रुपए मुल्य के रखे सामग्री लेकर चोर चंपत हो गये। वहीं मोहम्मद कमरू मैकेनिक गैराज से ट्रक इन्जीन का हेड, प्रेशर जक 2, इंजन उतारने वाला ट्रॉली सहित लगभग 50 हजार मुल्य के कई सामानो पर चोरों ने हांथ साफ कर दिए। मामले में पुलिस अब सीसीटीवी में कैद चोरों की तलाश में जुटी है।

इस संबंध में बेरमो पुलिस ने भी दुकानों का ताला तोड़ चोरी किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस जांच में जुट गई है। इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश सिंह, अशोक सिंह सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *