Advertisement

तेनुघाट, घरवाटांड़, चांपी में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

एस. पी. सक्सेना/तेनुघाट (बोकारो)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पूरे धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक बोकारो जिला के हद में तेनुघाट, घरवाटांड़, चांपी आदि इलाकों में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा लड्डू गोपाल की पूजा की गयी।

मालूम हो कि बीते 6 सितंबर की रात पूरे क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। जगह जगह मंदिरों की सजावट आकर्षक लग रहा था। बताया जाता है कि तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर में पुजारी बलदेव मिश्रा, राजीव कुमार पांडेय, बड़ा चौक शिव मंदिर में पुजारी सुरेंद्र पांडेय और घरवाटांड मंदिर में पुजारी सागर उपाध्याय ने वैदिक मंत्र से पुजा अर्चना कराया। दूसरे दिन 7 सितंबर की सुबह से रात तक भक्तों ने लड्डू गोपाल की पूजा किया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुबह से भक्तों में उत्साह देखा गया। रात में भजन कीर्तन भी किया गया। देर रात तक भक्तगण भगवान श्रीकृष्ण की पुजा अर्चना में नजर आएं। श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ मुहूर्त का स्वागत पूरे उत्साह से किया गया।

मौके पर देवनारायण यादव, मंटू यादव, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुजय आनंद, अनील कुमार, संतोष कुमार, उदय सिंह, शिवम कटरियार, आर्या अरूण, श्रुति कुमारी, बिन्नी कुमारी, अनिकेत नंदन, रिचा कुमारी, रिमझिम कुमारी, सुनीता देवी, पुनम सिन्हा, सुजाता प्रसाद, शालिनी सिन्हा सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *