Advertisement

पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर झामुमो द्वारा श्रद्धांजलि सभा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं जामा के पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार झामुमो जिला कार्यालय गिरिडीह में 21 मई को झामुमो के वरिष्ठ नेता सह जामा के पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन के 14वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम झामुमो जिलाध्यक्ष सह उपाध्यक्ष गिरिडीह जिला बीस सूत्री कार्यक्रम संजय सिंह ने स्व. सोरेन के चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि अर्पित किए।

इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि झामुमो परिवार में अब भी दुर्गा दा की कमी खलती है। आज उनके सपनों का झारखंड में झामुमो की सरकार है, जिसकी नीव मजबूत करने में इनका बड़ा योगदान था। कार्यक्रम में अजित कुमार पप्पू, महावीर मुर्मू, अभय सिंह, सुमित कुमार, राकेश सिंह टुन्ना, मो. सरफ़्फ़ुद्दीन, मो. मेहताब मिर्ज़ा, राहुल कुमार मोनू सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *