Advertisement

जी20 मेगा जुहू बीच क्लीन में शामिल हुए भूपेंद्र यादव

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, और श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को मुंबई के जुहू बीच पर जी 20 मेगा बीच क्लीन अप अभियान में शामिल हुए। यादव ने जी 20 देशों और देश भर के 37 स्थानों पर अभियान में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे, राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, अश्विनी कुमार चौबे और मंगल प्रभात लोढ़ा, महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के मंत्री और पर्यावरण सचिव श्रीमती लीना नंदन के साथ केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी थे भी इस मौके पर मौजूद हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *