एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी खास परियोजना शाखा का सर्वसम्मति से कमिटि का पुर्नगठन किया गया। पुनर्गठन कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार मिश्रा की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया।
पुर्नगठन में बतौर पर्यवेक्षक के रूप में ढोरी क्षेत्र के संगठन मंत्री नुनुचंद महतो ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित सदस्यों के नामों को पढ़ कर सुनाया। यहां भारत माता के उदघोष के साथ ढोरी खास परियोजना कमिटि का पुर्नगठन की गई।
जिसमें अध्यक्ष प्रमोद कुमार गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष निरंजन वर्मा, अरबिंद शर्मा, भोला नाथ सिंह, धर्मेंद्र सिंह व रिक्का कुमारी, सचिव हीरालाल रविदास, सह-सचिव कुमार नीरज सिंह, लुकेश्वर, महबूब अंसारी व त्रिलोचन गोप, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, कार्यालय मंत्री आगास राम के अलावा तीर्थ गोप, आदि।
वीगन गंजु, दुलाल बाउरी, काली गंजु, प्रभात मांझी, मनोज कुमार रजक, श्यामपद बाउरी, राजू लोहर, लाल मोहन बाउरी, जागेश्वर मांझी, जीतन मिश्रा, सुखदेव तुरी, अनवर हुसैन, हकीम साव, बचु रवानी, मो.गुलाम, किशोर कुमार मंडल, नरेश नोनिया, सिधेश्वर मिश्रा, सुखलाल बीपी, केशो सिंह, चरकु कोल, सुखलाल एवं बाल गोविंद मुंडा कार्यसमिति सदस्य बनाये गए।
मौके पर उपस्थित सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह जेसीसी सदस्य रवींद्र मिश्रा ने कहा कि आज से संगठन के लिए नवनिर्वाचित सदस्य प्रबंधन के साथ अच्छे तरीके से तालमेल तथा सामंजस्य स्थापित कर संगठन के दायित्व का निर्वहन करेगें।
मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply