Advertisement

महिला काव्य मंच उत्तर बिहार द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। अंतर्राष्ट्रीय संस्था महिला काव्य मंच उत्तर बिहार द्वारा 19 मई को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित सभी रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। सब की रचनाओं ने पटल पर जैसे उर्जा का संचार कर दिया हो।

उक्त जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर की प्रखर कवियित्री सविता राज ने जानकारी देते हुए बतायी कि इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ उषा श्रीवास्तव ने किया। उनका उद्बोधन काफी शानदार था। मुख्य अतिथि डॉ सुमन मेहरोत्रा रही। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सभी को आशीर्वचन दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ मीना कुमारी परिहार थी।

यहां आयोजित कार्यक्रम का संचालन कवयित्री सविता राज ने किया। कार्यक्रम के अंत तक सभी को जोड़ कर रखा। कार्यक्रम का आरंभ ज्योति सिन्हा की सरस्वती वंदना से किया गया। उन्होंने बड़े ही सरस स्वर में सरस्वती वंदना की।

काव्य पाठ करने वालों में डॉ उषा श्रीवास्तव, सविता राज, संगीता सागर, डॉ.सुषमा दयाल, डॉ सुमन मेहरोत्रा, माधवी लता, डॉ पुष्पा गुप्ता, डॉ शैल केजरीवाल, रेखा शर्मा स्नेहा, रितु प्रज्ञा, प्रतिभा स्मृति, मीना कुमारी परिहार, डॉक्टर सोनी, आदि।

डॉक्टर ममता झा रुद्रांशी, किरण कुमारी, साधना कृष्ण डॉक्टर विद्या चौधरी, हेमा सिंह, मुस्कान केसरी ने एक से बढ़कर एक अद्भुत काव्य पाठ प्रस्तुत कर सभी को मन्त्रमुग्ध की दिए। कार्यक्रम का विराम संगीता सागर के आभार उद्बोधन से किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *