Advertisement

मेरा बचपन प्ले स्कूल मे समर कैंप पुरस्कार वितरण के साथ समापन

कैंप का उदेश्य बच्चो का सर्वागीण विकास-रितू राठौर

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद् (नप) क्षेत्र के करगली सीनियर क्वार्टर स्थित मेरा बचपन प्ले स्कूल में 17 मई को तीन दिवसीय समर कैंप पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया।

समापन के अवसर पर स्कूल के निदेशक जयेश राठौर और प्राचार्या ऋतु राठौर ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि समर कैंप हमारे स्कूल द्वारा हर साल आयोजित किया जाता है, जिसमें न सिर्फ स्कूल बल्कि बाहर से आए बच्चे भी सम्मिलित होते हैं।

कहा गया कि इस कैंप का उदेश्य बच्चो का पूर्ण विकास अर्थात सर्वागीण विकास करना है। समर कैंप बच्चों की स्किल डेवलप करने के लिए काफी फायदेमंद है। बच्चों को पेपर क्राफ्ट, योग, मिट्टी की कलाकृति बनाना सिखाया गया। गेम्स, रेन डांस, फन गेम्स का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।

जानकारी के अनुसार उक्त समर कैंप का बेस्ट परफारमेंस वेदांत और अस्सी जडेजा का रहा। कैंप मे बच्चो की उपस्थिति ने चार चांद लगाया। समर कैंप मे 100 से अधिक बच्चो ने हिस्सा लिया।
मौके पर स्कूल की शिक्षिका कैसर फातिमा, अंजना सिंह, डिंपल कुमारी, रेखा सिंह, सोमा मंडल, रमणिका, सुष्मिता, पल्लवी समेत फुसरो के डांस टीचर उत्तम कुमार भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *