यूकोवयू ढोरी क्षेत्र द्वारा अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस समारोह का आयोजन
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा 16 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह बोकारो जिला के हद में फुसरो नप के सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्रीय लेखा कार्यालय के समीप आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रशेखर झा और संचालन क्षेत्रीय सचिव जवाहर लाल यादव ने किया।
यहां अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा को संबोधित करते हुए एटक के कार्यकारी अध्यक्ष सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो ने मई दिवस के इतिहास एवं हिंदुस्तान की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में मजदूर दिवस की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं के पास शिक्षा की कोई काम नहीं है। युवाओं का शोषण हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मजदूरों के बलिदान से बने श्रम कानूनो में बदलाव देश का दुर्भाग्य है। कहा कि कोयला मजदूरों का 11वां वेतन समझौता जल्द कराया जाएगा। यदि सभी मजदूर एक नहीं होंगे तो सरकार और पूंजीपति हमारा शोषण करते रहेंगे।

जिसे हम किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आज मजदूर ही है जिसके बिना दुनियां नहीं चल सकती है और ना ही सरकारें चल सकती है। उन्होंने कर्नाटक मजदूर को बधाई दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव भीम महतो, सुरेश शर्मा, गणेश प्रसाद महतो, नवीन विश्वकर्मा, मथुरा सिंह यादव, सुजीत घोष आदि ने कहा कि चाहे वे किसी भी प्रकार का क्रेज हों, जिनमें नरेगा मजदूर, निर्माण मजदूर, दिहाड़ी, ठेले पर मजदूरी करने वाले, पल्लेदार, घर में काम करने वाली महिलाएं हों या कुछ भी अन्य काम करने वाले मजदूर सभी को एक होने का समय आ गया है।
कहा गया कि बेरोजगारी आज चरम पर है। उन्होंने कहा कि युवाओं को या तो काम मिलता ही नहीं है। यदि रोजगार मिल भी जाता है तो संविदा पर मिलता है। संविदा पर भी शोषण ही होता है। कहा गया कि सरकारी क्षेत्र कम होता जा रहा है और निजीकरण बढ़ता जा रहा है।
जिसकी वजह से बहुत कम जरूरतमंदो को रोजगार मिल पाता है। कहा कि भर्तियों में भी बहुत समय लगता है और भी कई समस्याएं हैं। देश में युवाओं का जो शोषण हो रहा है उसे आज का युवा बर्दास्त नहीं करेगा।
समारोह में धन्यवाद ज्ञापन वरीय मजदूर नेता जितेंद्र दुबे ने किया। इस अवसर पर पंसस रविंद्र गिरि, शशि भूषण, परण महतो,अर्जुन महतो, मिथिलेश महतो, पुलेन्दु महतो, देवाशीष रजवार, रामदास केवट, विनोद महतो, मोहनी देवी, गिरि बाला देवी, पार्वती देवी, माला देवी सहित सैकड़ो रहिवासी समारोह में शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply