Advertisement

आगामी 20 मई को पटना आएंगी अभिनेत्री सुधा चंद्रन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और देश की चर्चित क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन आगामी 20 मई को बिहार की राजधानी पटना आ रही हैं। वे नृत्यांगन हॉबी सेंटर के बाहरवें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आ रही हैं।

उक्त कार्यक्रम की आयोजक व संस्थान की निदेशिका मौसम शर्मा ने 16 मई को बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 20 मई को संध्या 4 बजे से पटना के राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने बाहरवें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के साथ ही हम सम्मान समारोह का भी आयोजन करने जा रहे हैं, जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य जनों को अभिनेत्री सुधा चंद्रन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जोरों से चल रही है। हम अपने इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सुधा चंद्रन के लिए हमारे संस्थान के बच्चों द्वारा खास कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *