Advertisement

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में झारखंड भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं-हेमंत सोरेन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान निर्माणाधीन झारखंड भवन के सभी सात फ्लोर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस क्रम में कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल, मुख्यमंत्री कक्ष, गेस्ट रूम, गवर्नर सुइट समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया।

झारखंड की राजधानी रांची स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 16 मई को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों, सलाहकार और कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री नई दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन के निर्माण में खर्च होने वाले बजट से भी अवगत हुए। इसे लेकर मुख्यमंत्री संतुष्ट नजर नहीं आए। मुख्यमंत्री सोरेन ने 15 दिनों के भीतर झारखंड भवन निर्माण को लेकर जिम्मेवार अधिकारियों एवं सलाहकारों की भूमिका से संबंधित जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा। उन्होंने भवन की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं अतिथि की सुविधा के लिए आवश्यक बदलाव करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

मालूम हो कि कोविड संक्रमण की वजह से काम पर रोक और तकनीकी चुनौतियों के कारण झारखंड भवन निर्माण कार्य में विलंब हुआ। बैठक में सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड भवन का निर्माण कार्य की गुणवत्ता अपनी पहचान स्थापित करे, ऐसा प्रयास होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड भवन निर्माण कार्य में अगर किसी तरह की अनिमियतता सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्ति बख्से नहीं जायेंगे।बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान स्थानिक आयुक्त मस्त राम मीणा, भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार एवं अन्य विभागीय अधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *