विश्व नर्स दिवस पर नर्सों को फूल देकर किया सम्मानित
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। विश्व नर्स दिवस के मौके पर शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने ताड़देव के भाटिया अस्पताल और नागपाड़ा के नायर अस्पताल का दौरा किया। शुक्रवार को हुए इस दौरे में योद्धा नर्सों को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) शिव आरोग्य सेना अध्यक्ष डॉ. शुभताई राउल, आदि।
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. किशोरजी थानेकर और महाराष्ट्र राज्य समन्वयक जितेंद्र दगडू (दादा) सकपाल ने रोगियों की देखभाल करने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली नर्सों को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया। कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर्स के साथ नर्सों के योगदान को दोहराया और उन्हें बधाई दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के पदाधिकारियों द्वारा थोरैसिक सर्जन डॉ. विमेश राजपूत और डॉ. भाविक का आभार माना। जिन्होंने कई जटिल सर्जरी में सफलता के साथ भाटिया अस्पताल ताड़देव और स्वास्थ्य टीम में जाकर 52 वर्षीय मलेशियाई नागरिक की जान बचाई।
शुक्रवार को विश्व नर्स दिवस (World Nurses Day) के अवसर पर भाटिया अस्पताल और नायर अस्पताल नागपाड़ा की नर्सों को रोगियों की देखभाल करने में उत्कृष्ट कार्य के लिए गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नायर अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सारिका जंभोरे द्वारा सम्मान व्यक्त किया गया।
शिव आरोग्य सेना के मुंबई जिला संपर्क समन्वयक अमोल वंजारे, मुंबई समन्वय सचिव श्रीमती ज्योति ताई भोसले, मुंबई उपनगर (पूर्व) सह-समन्वयक प्रकाश वाणी, मालाबार हिल विधानसभा सह-समन्वयक सचिव मिलिंद वेदपाठक, आदि।
घाटकोपर स्वास्थ्य सेवक सचिन भांगे, नागपाड़ा स्वास्थ्य समन्वयक राजाराम जगदे, लालबाग स्वास्थ्य समन्वयक नंद कुमार बागवे, लितेश केरकर, हितेश गायकवाड़, हलदनकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply