Advertisement

कोयला व्यापारी ने नए महाप्रबंधक को किया सम्मानित

कथारा वाशरी से स्लरी रोड सेल चालू करने का किया मांग

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के सीसीएल कथारा एरिया से जुड़े कोयला व्यापारी ने 12 मई को क्षेत्र के नए महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने उपस्थित कोयला व्यापारी से परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर कोयला व्यापारी ने क्षेत्र के कथारा कोल वाशरी से स्लरी कोयला रोड सेल चालू करने की मांग की। व्यापारी अभय कुमार सिंह ने जीएम गुप्ता से कहा कि यहां कोयला रोड सेल चालू होने से डीओ होल्डर, ट्रक मालिक, चालक, ग्रामीण, विस्थापित, हस्त लदनी मजदूर, कोयला मजदूर, महिलाओं एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं को लाभ होगा।

जीएम गुप्ता ने कहा कि डीओ होल्डर की मांगों को गंभीरता पूर्वक से लिया जा रहा है। कथारा वाशरी से स्लरी का उठाव को जल्द शुरू कराया जाएगा। इस अवसर पर डीओ होल्डर, ट्रक मालिक व् अंग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *