Advertisement

वैशाली महिला महाविद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास का उद्घघाटन

बिंदु सिन्हा द्वारा रचित रचना समग्र पुस्तक का किया गया लोकार्पण

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। वैशाली महिला महाविद्यालय के प्रांगण में 12 मई को नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्थान विधायक सिद्धार्थ पटेल, नगर परिषद सभापति संगीता कुमारी, समाजसेवी, जिला परिषद सदस्य वैशाली मनीष शुक्ला एवं समाज सेविका माला सिन्हा ने संयुक्त रुप से फीता काटकर छात्रावास का उद्घाटन किया।

छात्रावास उद्घाटन के अवसर पर विधायक पटेल ने महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान एवं उत्थान के लिए कॉलेज प्रशासन को आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन इतिहास विभाग के सहायक व्याख्याता प्रो. डॉ मोहम्मद इस्माइल द्वारा किया गया।
मौके पर महाविधालय के सभी व्याख्याता, सहायक व्याख्याता, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक पटेल ने वैशाली महिला महाविद्यालय की प्रथम प्राचार्य स्वर्गीय बिंदु कुमारी द्वारा रचित साहित्य संग्रह बिंदु सिन्हा द्वारा रचित रचना समग्र नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *