सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक 10 मई को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में करंजिया गांव में संपन्न हुई। अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष अर्जुन भैंसा ने किया। जिसमें अतिथि के रुप में वरिष्ठ भाजपा नेता साहु पूर्ति, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरिश तांती, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रभा कुमारी, भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष मंजीत कोड़ा शामिल थे।
बैठक में बूथ को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मंजीत कोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कोड़ा दम्पति के लगभग 25 साल के शासन काल से जनता त्रस्त हो चुकी है।

भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय रहिवासियों से संवाद बनाये। उनके सुख-दुख की साथी बने। अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक-एक कार्यकर्ता समर्पण और संघर्ष से कार्यकर्ता के बीच से ही विधायक और सांसद बनेगें।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री साहु पूर्ति ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डुबी हुई है। जनता का कोई कार्य नहीं हो रहा है।
बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड उपाध्यक्ष रवि दास, अर्जुन भैंसा, महामंत्री पिंटु सिंह, विधासागर गागराई, मिश्रो गागराई, सुदर्शन दास, सुशांत गोप, रितिक गोप, सोमनाथ कोड़ा, सुरेन लागुरी, अखिलेश गोप, अनिल हेस्सा, चंद्र भानु गोप, सनमति सोय, अशोक कुमार दास आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply