ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में ईईडीपी के तहत 9 मई को कक्षा एलकेजी से द्वितीय तक के बच्चों के लिए समर एक्टीविटी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गर्मी के मौसम से परिचित करवाना था।
जानकारी के अनुसार यहां अध्ययनरत बच्चों द्वारा गर्मी के मौसम के फलों की आकृति में विद्यालय पहुंचना बेहद ही आकर्षक था। बच्चे उत्साहपूर्वक खेल – खेल में अपनी कलाकृति से अध्ययन के इस अनोखे तरीके से विद्यालय की गतिविधियों से अवगत हुए। ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के उद्घाटन में डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य समाज को सुशिक्षित करने का है, जिसकी पहली सीढ़ी शिक्षा है। हमें शिक्षित समाज के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभानी है।
उन्होंने बच्चों के संबोधन में इन सभी गतिविधियों में बच्चों को संपूर्ण सहयोग के लिए प्रेरित किया। कहा कि उनका उद्देश्य विद्यालय में बेहतरीन शिक्षण का महौल प्रदान करना है। इस तरह का कार्यक्रम भविष्य में और भी बच्चों के लिए समय-समय पर किया जाएगा।
कार्यक्रम की निदेशिका ज्योति दुबे ने अपनी कुशलता से कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर शिक्षिका काजल कुमारी, लक्ष्मी गुप्ता, वंदिनी महतो आदि ने कार्यक्रम की सफलता में उत्कृष्ट भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply