Advertisement

प्रभात मंडल द्वारा मनाई गयी विश्व कवि रविंद्रनाथ टैगोर की 162वीं जयंती

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप के सुभाषनगर स्थित गांधी सामुदायिक भवन में 9 मई को विश्व विख्यात कवि रविंद्र नाथ टैगोर की 162वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह समेत कई मजदूर नेता समाजसेवी एवं बंगाली समाज के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित और उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कविन्द्र टैगोर की जयंती के अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर प्रथम नोबेल पुरस्कार से अलंकृत विश्व विख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और चित्रकार थे। विधायक सिंह ने कहा कि दो देशों के राष्ट्रगान के रचयिता रविंद्रनाथ टैगोर के विचारों ने हमें सदा मार्गदर्शन दिया है।

मौके पर अशोक सरकार ने संस्था और रविंद्र नाथ टैगोर के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी साझा किया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव असीम सेनगुप्ता व अध्यक्ष हीरामणि राम, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया, श्रमिक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्यामल कुमार सरकार, समाजसेवी सुबोध सिंह पवार, अशोक अग्रवाल, शरण सिंह राणा, आदि।

अर्चना कुमारी, विनोद सिंह, संजय सिन्हा, प्रत्यूष कुमार राय, आबिद हुसैन, कृष्ण कुमार, राजू प्रसाद, ज्योति पातर, गौतम सेनगुप्ता, हराधन चक्रवर्ती, आरती राज, बबलू मंडल, सुरेश करमाली, चदन चक्रवर्ती, संतन सिह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *