Advertisement

व्याख्याता के निधन पर कॉलेज में शोक सभा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डिग्री कॉलेज में भौतिकी शास्त्र के व्याख्याता अजीत कुमार सिंह के निधन पर 8 मई को शोक सभा आयोजित किया गया। शोक सभा में कॉलेज के विभिन्न विषयों के व्याख्याता, कर्मचारी व् छात्र-छात्राएं शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

बताते चलें कि, दिवंगत अजीत कुमार सिंह जो कि भौतिकी शास्त्र के व्याख्याता थे। उनका आकस्मिक निधन बीते 5 मई को हो गया। उनके निधन की खबर सुनते हीं कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गया। महाविद्यालय में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी की सहायता की है।

शोकसभा के अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की गई। शोक सभा में प्रोफेसर महावीर यादव, प्रो. श्रीकांत प्रसाद, प्रो. संजीव कुमार महाराज, प्रो. धनंजय रविदास, प्रो. रावण मांझी, प्रो. कालीचरण महतो, आदि।

प्रधान सहायक काजल कुमार मुखर्जी, शंकर सिंह, प्रमोद कुमार, विनय कुमार यादव, प्रेमचंद रजक, रंजीत मिर्धा, मुन्ना लाल सोनी, सुनील कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *