ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक 13 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में आयोजित किया गया।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अब जिला बनाने को लेकर लड़ाई जोरदार करना होगा। कहा गया कि अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरना ही मात्र एक विकल्प है।
बेरमो अधिवक्ता संघ भवन में समिति की बैठक अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में की गई। यहां मिश्रा ने बताया कि बेरमो जिला बनाओ समिति के बैठक में निर्णय लिया गया है कि बेरमो अनुमंडल के सभी प्रखंड में क्रमवार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसे लेकर आगामी 25 अप्रैल को कसमार प्रखंड में एक दिवसीय धरना का शंखनाद किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कसमार प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया जाएगा। इसी तरह क्रमवार सभी प्रखंड में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें पेटरवार प्रखंड में 23 मई, बेरमो प्रखंड में 13 जून को धरना प्रदर्शन की तारीख तय की गई है। इसी तरह सभी प्रखंड में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
आगे उन्होंने बताया कि वर्षों से बेरमो को जिला बनाने की मांग समय समय पर विभिन्न विधायकों द्वारा उठाई गई है। वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के समय में भी यह मांग कई बार विधानसभा में उठते रहा है। परंतु आज तक बेरमो को जिला बनाने की घोषणा नहीं हो सका। अब समय आ गया है। जनांदोलन ही मात्र एक विकल्प है।
अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि बैठक में जो निर्णय लिया गया है उसके अनुसार बेरमो अनुमंडल के सभी प्रखंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद अनुमंडल मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने के लिए सभी तैयार हैं। हर तरह से आंदोलन के लिए हम तैयार हैं। जरूरत पड़ी तो हम सभी जेल जाने को भी तैयार हैं।
आगे बताया गया कि इतिहास गवाह है कि हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है। अब सदन में लड़ाई लड़ते-लड़ते थक चुके। अब सड़क पर लड़ाई के लिए तैयार है। पूरी तैयारी के साथ सड़क पर लड़ाई के लिए उतरना हमारी मजबूरी हो गई है।
कहा गया कि बेरमो अनुमंडल से छोटा-छोटा अनुमंडल को जिला का दर्ज मिल चुका है तथा कम आबादी वाले अनुमंडल को भी जिला का दर्जा मिल चुका है। जबकि बेरमो अनुमंडल को आहर्ता रखते हुए भी जिला का दर्जा नही मिल सका है।
जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारि एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 25 अप्रैल को कसमार प्रखंड में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें बेरमो अनुमंडल के सभी प्रखंडों में जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों एवं महिला पुरूष ग्रामीणों के द्वारा एक दिवसीय धरना दी जाएगी।
इस मौके पर जिला संघर्ष समिति पदाधिकारी राम बल्लभ महतो, संतोष कुमार नायक, सुभाष कटरियार, कुलदीप प्रजापति, डीएन तिवारी, विश्वनाथ महतो, मिथुन चंद्रवंशी, सौरभ कुमार, घनश्याम राम, मदन महतो सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
125 total views, 1 views today