प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य के शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा के दौरान 7 अप्रैल को पेटरवार पहुंचने पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो एवं पूर्व विधायक बबीता देवी ने उनकी पार्थिव शरीर के दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान योगेंद्र महतो एवं उनकी पत्नी पूर्व विधायक बबीता भावुक हो उठे। मंत्री महतो ने कहा कि जगरनाथ दा का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। अपनी सादगी, बेबाकी और जनता के सवाल पर हमेशा मुखर रहने के चलते वे एक जनप्रिय नेता थे। उनके निधन से वे स्वयं काफी मर्माहत हैं।
पूर्व विधायक बबीता देवी ने भी जगरनाथ दा के निधन पर भावुक स्वर में कहा कि वे जनता के हमदर्द और झारखंडियों के हितों की रक्षा को लेकर मुखर रहते थे। उनका आकस्मिक निधन राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक गमगीन आंखों के साथ उपस्थित थे।
155 total views, 1 views today