डीएवी कथारा में महर्षि दयानंद की दो सौंवी जयंती का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में स्थित विभिन्न डीएवी विद्यालयों में महर्षि दयानंद की जयंती मनाई गयी। इसी क्रम में 12 फरवरी को जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में भी महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती का आयोजन किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए डीएवी कथारा के प्राचार्य बिपिन राय तथा खेल शिक्षक रंजीत सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रांगण में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद की जयंती मनाई गयी। इस पुनीत अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा स्वामी दयानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात हवन का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर उपस्थित विद्यालय के छात्रों ने सुंदर भजनो की प्रस्तुति देकर स्वामी दयानंद के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। समस्त कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के धर्म शिक्षक टी एम पाठक की अगुआई में किया गया। धर्म शिक्षक पाठक ने स्वामी दयानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समस्त देशवासियों को स्वामीजी के आदर्शो का पालन करने की अपील की।

मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक एस एन झा, अरबिंद कुमार, पंकज कुमार, सुबोध कुमार सिंह ने भी स्वामीजी के जीवन एवं उनके बताये मार्गो पर प्रकाश डाला। इस पुनीत अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार ने स्वामी दयानंद के आदर्शो को अपनाने एवं वेदो को अपने जीवन का आधार बनाने की शपथ ली।

 115 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *