रियाज अहमद को यूथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बनने पर हर्ष

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली निवासी एवं अंगवाली उत्तरी के उप मुखिया मोहम्मद रियाज अहमद को कांग्रेस के बेरमो विधानसभा अध्यक्ष अफसर अंसारी द्वारा यूथ कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रियाज के मनोनयन से क्षेत्र के रहिवासियों में हर्ष व्याप्त है।

बेरमो विधानसभा अध्यक्ष अफसर अंसारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार रियाज को अपने कर्तव्यों का निर्वाहन निष्ठापूर्वक करते हुए युवा संगठन को सशक्त बनाए जाने का निर्देश दिया गया है, जिसे उसने सहर्ष स्वीकार भी किया है।

रियाज ने 8 जनवरी को जगत प्रहरी को बताया कि संगठन के लिए वे एक सच्चे सिपाही के तौर पर कार्य करेंगे। इस पत्र की प्रति प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, प्रदेश प्रभारी दीनबंधु शर्मा, जिलाध्यक्ष रफीक अंसारी को प्रेषित किया गया है।

रियाज के यूथ कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करनेवालो में गौरीनाथ कपरदार, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, सत्यजीत मिश्रा, संतोष मंडल, अजय जयसवाल, शिवचरण कपरदार, एनायत हुसैन, गौतम पाल, आले नबी अंसारी, ललित रजवार, जुगल रजवार, संतोष कपरदार, अजीत रविदास, मुरसलीम अंसारी, राजा अंसारी आदि शामिल हैं।

 160 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *