Advertisement

तेनुघाट की टीम ने घरवाटांड की टीम को हराया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में 24 नवंबर को खेले गये मैच में तेनुघाट ने जीत दर्ज की।

खेले गये मैच में तेनुघाट की टीम ने घरवाटांड की टीम को 79 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तेनुघाट की टीम ने सौरभ सिंह के 66 गेंदों में 34, मुस्की के 26 गेंदों में 59 रन और दीपक यादव के 7 गेंदों में 29 रनों की बदौलत 175 रन बनाए।

जवाबी पारी में घरवाटांड की टीम ने विकास यादव के 29 गेंदों पर 37 रनों के बाद 97 रन ही बना सकी और 79 रनों से मैच हार गयी। तेनुघाट के सौरभ सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच में अम्पायर की भूमिका दीपक यादव और गोपाल यादव, कमेंटेटर की भूमिका सत्यम कटरियार, स्कोरर की भूमिका पियुष रंजन ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *