Advertisement

माण्डू विधायक ने फ्लाई एस ब्रिक्स मिनी प्लांट का किया उद्घघाटन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक स्थित गोविन्दपुर रोड जमुनियां नदी किनारे फ्लाई एस ब्रिक्स के मिनी प्लांट ओम ट्रेडर्स का भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सह माण्डू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने 24 नवंबर को फीता काटकर उद्धघाटन किया। उद्धघाटन पूर्व विधायक पटेल का ओम ट्रेडर्स के संचालकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बातचीत के दौरान विधायक पटेल ने कहा कि फ्लाई एस ब्रिक्स के मिनी प्लांट ओम ट्रेडर्स की शुरुआत से आस-पास के रहिवासियों को सस्ते दर में ईट मिलने में सुविधा होगी। साथ ही कहा कि फ्लाई एस ब्रिक्स पूरी तरह पर्यावरण मित्र है। इसके उपयोग से पर्यावरण को तनिक नुकसान नही होगा।

ओम ट्रेडर्स के संचालकों में से एक कुन्दन मिश्रा ने बताया कि इस मिनी प्लान्ट में प्रत्येक दिन लगभग बीस लोगो को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे प्लांट में रोज करीब दस हजार ईट का उत्पादन किया जाएगा। इसकी गुणवत्ता और जगह की ईटो से काफी बेहतर और मजबूत होगी।

मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष गिरजा प्रसाद साव, मुखिया संघ के अध्यक्ष उत्तीम महतो, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, महामंत्री गुरु प्रसाद साव, महादेव मंडल, बेलाल अंसारी, निर्मल कुमार, राजेश सोनी, चेतलाल महतो, आदि।

दीपक कुमार रजक, महेंद्र कुमार महतो, संजय कुमार महतो, रणधीर कुमार सोनी, बीनू, अजय साहू, विनय कुमार दास, सुधीर राम समेत काफी संख्या में ग्रामीण एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *