Advertisement

पार्षद ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्कूल ड्रेस का किया वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारीपानी के बच्चों के बीच 23 नवंबर को स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। प्राचार्य सुजय कुमार के नेतृत्व में मुख्य अतिथि वार्ड-9 के पार्षद सरयू चौहान ने कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चो के बीच ड्रेस, जूता, मोजा, पेन और पेंसिल का वितरण किया।

इस अवसर पर पार्षद सरयू चौहान ने अभिभावकों से आग्रह किया कि प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजे। साथ ही शिक्षकों को भी मन से बच्चों को पढ़ाने की अपील की। उन्होंने शिक्षको से कहा कि बच्चे व अभिभावकों द्वारा शिकायत का मौका नहीं आना चाहिए।
मौके पर पारा टीचर धर्मेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, राजू कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *