Advertisement

खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय खेलकूद का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना खेलो झारखंड के अंतर्गत 23 नवंबर को विष्णुगढ़ +2 हाई स्कूल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष गिरजा प्रसाद साव एवं सीओ रामबालक साव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मंच पर सभी मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में स्थिति में खेल कूद का आयोजन किया गया।इस खेल आयोजन में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आये सैकड़ो विद्यार्थियों के बीच काफी जोश एवं उमंग देखा गया।

खेलो झारखंड के तहत 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, 3000 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी छलाँग, कराटे, ऊँची कूद, पंद्रह सौ मीटर दौड़ आदि खेलो का वृहत पैमाने पर आयोजन किया गया।

मौके पर नोडल पदाधिकारी बीआरपी बालेश्वर प्रसाद, बीपीएम कुणाल कुमार, प्रशिक्षक प्रयाग प्रसाद, वीरेंद्र, सुरेंद्र गुप्ता समेत सभी प्रभारी शिक्षक गण ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

खेलो झारखंड के सफल आयोजन में मंच संचालक के तौर पर राजेश कुमार महतो, उमेश बर्णवाल और अनीता महतो, बीपीएम एव बीआरसी के सभी पदाधिकारियों का भी सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *