Advertisement

ट्रक की चपेट में आने से थाना के सामने बाइक सवार की दर्दनाक मौत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना के सामने ट्रक की चपेट में आने से 22 नवंबर की सुबह एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सरिया थाना के हद में चिचाकी बाघनाला निवासी 34 वर्षीय दामोदर पंडित के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक बगोदर थाना के सामने मेडिकल दुकान से दवा खरीद कर मोटरसाइकिल से अपनी घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान डुमरी की ओर से आ रहे एक भारी मालवाहक ट्रक क्रमांक JH02S/8735 ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। जिससे युक्त युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों की भीड़ जुट गई। उसे बचाने का भी प्रयास किया गया।

बताया जाता है कि घटना के बाद बगोदर थाना पुलिस पहुंच कर मृतक के शव के ट्रक के नीचे दबे हिस्से को किसी तरह बाहर निकाला। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। बगोदर थाना पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे ले कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

जबकी ट्रक को जब्त कर लिया गया है। हालांकि घटना के बाद रहिवासियों एवं आम जनों में आक्रोश देखा गया। रहिवासी एक ही चर्चा कर रहे थेकि बगोदर बाजार मे दुर्घटना का एक ही कारण है ओर वह है अतिक्रमण।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *