Advertisement

पंचायत समिति सदस्य द्वारा ग्रामीणों के बीच किया गया कंबल वितरण

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ब्लॉक स्तरीय कंबल वितरण के क्रम में विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गांवों में कंबल का वितरण किया गया।

इसी क्रम में बिष्णुगढ़ प्रखंड के हद में अलपिटो पंचायत में 22 नवंबर को पंचायत समिति सदस्य घनश्याम पाठक द्वारा बढ़ती ठंड से राहत के लिए ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पंसस पाठक द्वारा पंचायत क्षेत्र के गरीब, निर्धन, दिव्यांग, वृद्ध, असहाय व् जरूरतमंद लगभग ऐसे 25 ग्रामीण रहिवासियों को कंबल दिया। यहां उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को अपने पंचायत के गुंडरो, ओल्कोपी, कर्माटांड़, मायापुर, पारटांड में भी 25 लोगो के बीच कबंल बाटी जाएगी।

यहां कंबल के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अगले कुछ दिनों से काफी तेजी से ठंड बढ़ रही है। ठंड का प्रकोप प्रति दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में रहिवासियों को ठंड से बचे रहने के लिए कंबल, शॉल व अलाव की काफी जरूरत है। इसी को ध्यान में रखकर राज्य सरकार द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कंबल दिया जा रहा है।

कंबल प्राप्त करने पर रहिवासियों में हर्ष दिखा। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि पंसस घनश्याम पाठक ने हम गरीबों के लिए बड़ा नेक काम किया है। इनको आशीर्वाद व दिल से सरकार को भी धन्यवाद किया।

मौके पर वन समिति के अध्यक्ष संतोष यादव, छोटन, आंगनबाड़ी सेविका ममता देवी, गुड्डा यादव, धर्मी मोसोमात, भोला सिंह, कैसिया मोसोमात, शिवानी यादव, मोहनी मोसोमात, पलिया मोसोमात, सावित्री देवी, बडंन पंडित, महादेव यादव, कैला सिंह आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *