प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गुंजरडीह निवासी सीसीएल कर्मी की रांची के अस्पताल में मौत के तत्काल बाद मृतक के विधवा को विभाग द्वारा तत्काल सहायता राशि दिया गया।
जानकारी के अनुसार सीसीएल के ढोरी क्षेत्र के तारमी कोलियरी में कार्यरत गुंजरडीह निवासी बिहारी महतो पिता स्व. गोबरधन महतो की मृत्यु रांची के सेमफोर्ड अस्पताल में 21 नवंबर की सुबह हो गया। स्व. महतो काफी दिनों से बीमार थे। उनकी मृत्यु की सुचना उनके पुत्र बासुदेव महतो ने एटक नेता सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो को दी।
उन्होंने तुरंत कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह से श्राद्धकर्म हेतु मिलने वाले सहायता राशि बेनीभोलेंट कोष से रू 75 हजार तत्काल भुगतान करने का आग्रह किया।
एटक नेता के आग्रह के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतुल कुमार के निर्देश पर एसडीओसीएम (SDOCM) के कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह ने ₹75 हजार का चेक मृतक की पत्नी सहवा देवी के नाम से एटक के क्षेत्रीय सचिव भीम महतो के साथ मृतक के घर गुंजरडीह जाकर सौंपा। कार्मिक प्रबंधक सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया।
एटक नेता सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए ढोरी प्रबंधन के प्रतुल कुमार, सुरेश सिंह एवं श्री नरुका की भूरी भूरी प्रशंसा की। यूनियन के क्षेत्रिय सचिव भीम महतो एवं कार्मिक विभाग के विधान दत्ता ने चेक मृतक के विधवा सहवा देवी को अपने हांथो से दी।
![]()












Leave a Reply