Advertisement

ट्रैक्टर पलटने से विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की राजस्थान में मौत

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड के प्रवासी मजदूरों में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आयेदिन देश के कोई न कोई हिस्सा में झारखंड का एक न एक मेहनतकश काल के गाल में समाता जा रहा है।

ऐसा ही एक वाकया एकबार फिर सुर्खियां बनी। जहां बिष्णुगढ़ प्रखंड के हद में कुसुंभा निवासी स्वर्गीय चंदर सिंह के 32 वर्षीय पुत्र अशोक सिंह रोजी रोटी की तलाश में राजस्थान के बाड़मेर जिला तहसील फतेहगढ़ में टावर लाइन का कार्य करता था।

बीते 19 नवंबर को काम के दौरान ट्रैक्टर में सवार होकर एक साइट से दुसरे साइट जाने के क्रम में ट्रैक्टर पलट जाने के कारण अशोक व उसके कुछ साथी ट्रैक्टर के नीचे दब गए। जिसमें अशोक की जान चली गई। बाकी मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

उक्त घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है। देर रात अशोक के घरवालों को सूचना मिली, तब से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

बताया जाता है कि अशोक मार्च माह में राजस्थान गया था। कुछ दिनों बाद घर आने वाला था। परंतु अब अशोक का मृत शरीर को देखने की गुहार लगा रहे हैं उसके परिजन। मृतक अशोक घर का एक मात्र कमाने वाला था। वह अपनी विधवा मां, तीन बच्चे और पत्नी का भरण पोषण करता था। अब उसके गुजर जाने से उसके घर में कोई सहारा नहीं रहा।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे समाजसेवी पवन पासवान ने जानकारी दी कि हमलोगों द्वारा ठेकदार से संपर्क किया जा रहा है और शव को गांव लाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही मृतक के आश्रित को मुआवजा दिलाना की हम लोगों की प्राथमिकता होगी।

पंचायत के मुखिया दुलारचंद पटेल ने कहा कि इस परिवार को हर संभव मदद किया जाएगा। मुखिया ने बताया कि मामले की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) तथा अंचल अधिकारी (सीओ) विष्णुगढ़ को दे दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *