Advertisement

खरकी मुखिया व पसंस द्वारा ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में खरकी पंचायत भवन में 21 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल को मुखिया मुनिया देवी व पंसस विनोद सोरेन, वार्ड सदस्यों के द्वारा कपकपाहट बढ़ती ठंड को देखकर संयुक्त रूप से ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुखिया व् पंसस गरीब, निर्धन, दिव्यांग, वृद्ध,असहाय, जरूरतमंद लगभग 120 ऐसे ग्रामीणों को कंबल देते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों से काफी तेजी से ठंड दे रही है। जिससे ऐसे लोगो को ठंड से बचे रहने के लिए कंबल, शॉल व अलाव की काफी जरूरत है।

ऐसे में सरकार द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कंबल दिया जा रहा है। कंबल प्राप्त कर खरकी के रहिवासियों में काफी खुशी दिखा।सभी रहिवासियों ने मिलकर मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य को धन्यवाद दिए|

कंबल वितरण के अवसर पर मुखिया मुनिया देवी, पंचायत समिति सदस्य विनोद सोरेन,cवार्ड सदस्य पूर्व उपमुखिया शंकर महतो, निरंजन महतो, तेजलाल महतो, शनिचर सोरेन, किशोरी महतो, बालदेव सिंह, संतोष कुमार, नवीन कुमार, प्रयाग महतो, मंजू देवी, सुनीता देवी इत्यादि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *