Advertisement

नेहरू हाई स्कूल ग्राउंड में दो दिवसीय खेलो झारखंड कार्यक्रम की शुरुआत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित नेहरू हाई स्कूल ग्राउंड में दो दिवसीय खेलो झारखंड कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र गोमियां द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार खेलो झारखंड कार्यक्रम का उद्घघाटन 21 नवंबर को स्थानीय बीडीओ कपिल कुमार (BDO Kapil  kumar), प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीईओ नंद लाल महतो, चिकित्सा प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

बताया जाता है कि इस प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। खेलों में दौड़, उची एवं लंबी कूद, गोला फेंकना एवं फुटबॉल खेल शामिल है।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार ने कहा कि राज्य सरकार (State Government) राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों को निखारने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, ताकि ग्रामीण युवा खेल में आगे बढ़े। जिससे युवा खेल के माध्यम से अपने गांव, अपने शहर व राज्य का नाम रोशन करें।

प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से दूर दराज के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। यह एक बहुत अच्छी पहल है। खास यह कि, खेल प्रतियोगिता में दूरदराज से आए बच्चों के लिए कोई व्यवस्था नहीं दिखी। इस संबंध में व्यवस्थापक से बात करनी चाहि किन्तु मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला।

खेल प्रतियोगिता के उद्घघाटन के मौके पर आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, प्रखंड प्रवक्ता बबलू तिवारी, मृत्युंजय श्रीवास्तव, गौरी शंकर प्रजापति, जेपी कृष्णन, रामजी नायक, अमरेंद्र ओझा, आशा देवी, पूनम देवी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *