एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में 21 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डीएवी झारखंड जोन जी के क्षेत्रीय सहायक अधिकारी अरुण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि बीते दिनों कोयला नगर धनबाद में आयोजित कलस्टर स्तरीय नेशनल गेम में डीएवी कथारा उपविजेता बना था। इसी को लेकर 21 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यहां एआरओ ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर बोलते हुए क्षेत्रीय सहायक अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद में भी यहां के बच्चों में उच्च स्तरीय प्रदर्शन वाकई काबिले तारीफ है। भविष्य में वे यहां के विद्यार्थियों से और भी उत्तम प्रदर्शन की आशा रखते हैं।

कुमार ने कहा कि यहां के बच्चे काफी अनुशासित एवं शांति प्रिय हैं। मौके पर एआरओ कुमार के अलावा डीएवी सेक्टर 4 के प्राचार्य एके झा, डीएवी ढोरी के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन राय ने सहायक क्षेत्रीय अधिकारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा पुरस्कृत होने पर यहां के विद्यार्थी अत्यंत गौरवान्वित हैं। आने वाले समय में भी डीएवी कथारा हर क्षेत्र में अपना परचम लहराएगा।
मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक टी एम पाठक, जितेंद्र दुबे, रेखा कुमारी, रंजीत सिंह, शिव प्रकाश, राहुल कुमार, आकांक्षा राय आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply