Advertisement

फुसरो में न्यू बिग बाजार का शुभारंभ

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित शास्त्री नगर में 20 नवंबर को न्यू बिग बाजार का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन फुसरो नगर परिषद के उपाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष छेदी नोनिया सह समाजसेवी राजमाता वर्ती देवी ने संयुक्त रूप ने फीता काटकर और केक काटकर किया।

इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने कहा कि उक्त बाजार में खाद्य पदार्थों के साथ विशेष परिधान, घरेलू वेशभूषा, प्लास्टिक उत्पाद, लगेज, क्राकरी और अन्य सामान मिलेंगे। उन्होंने कहा कि घर में उपयोग होने वाली सारा सामान एक ही छत के नीचे मिलेगी। इस तरह की प्रतिष्ठान की बहुत जरूरत थी।

मौके पर प्रोपराइटर राजन साहनी ने कहा कि उपभोक्ताओं को हर प्रकार के घरेलू उत्पाद उचित मूल्य पर मिलेंगे। मौके पर बल्लू अग्रवाल, तरुण गुप्ता सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *