Advertisement

भाकपा माले के छोड़ दर्जनों कार्यकर्त्ता झामुमो में शामिल

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड के हद में तिरला पंचायत के पूर्व मुखिया अनवर अन्सारी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाकपा माले पार्टी को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए।

इस अवसर पर झामुमो के बगोदर प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र महतो, प्रखंड सचिव साकिर अंसारी, प्रवक्ता बंधन महतो ने पार्टी में शामिल होनेवाले सभी गणमान्य जनों को माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। साथ हीं उन सभी लोगों का जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान मुण्डरो पंचायत के मुखिया सह झामुमो प्रवक्ता बंधन महतो ने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर पूरे राज्य में लोग अब अन्य दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर अपनी चुनावी वादों को धरातल में उतार रही है। जिस प्रकार से 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण को सदन में पास किया है। ऐसे में विधान सभा 2024 के चुनाव में विपक्षी मुँह दिखाने लाइक नही रहेंगे।

हाल ही में भाजपा छोड़ कर झामुमों में शामिल हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य शत्रुधन प्रसाद मंडल ने कहा कि राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार में ही बगोदर में पॉलिटेक्निक कॉलेज बना, नया अस्पताल बना तथा अनुमंडल बना।

मौके पर पार्टी के पूर्व केन्द्रीय सदस्य रूपलाल चौधरी, सोमर महतो, ढालचंद महतो, रूद्रनाथ महतो, हिमांशु बरियार समेत कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *