Advertisement

नवोदय प्रीमियर लीग में उदयगिरी व् शिवालिक ने की जीत दर्ज

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 20 नवंबर को नवोदय प्रीमियर लीग मैच के दो टीमों के बीच मुकाबला किया गया। पहले मैच में जहां उद्योगिरी की टीम ने जीत दर्ज की वहीं दूसरे मैच में शिवालिक की टीम भी जीतने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार जनवि मैदान में खेले गये पहले मैच में उदयगिरि की टीम ने नीलगिरी की टीम को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीलगिरी की टीम ने निर्धारित 7 ओवर में पीजी शिक्षक राजीव कुमार के शानदार 45 रनों की बदोलत 67 रन बनाए। उदयगिरि की टीम ने ऋषि राज के धुआंधार 52 रन के बाद 5वां मैच जीत लिया।

मैच में अम्पायर की भूमिका राजेश कुमार एव राजेन्द्र कुमार, स्कोरर की भूमिका रोहित कुमार और कैमेंटेटर की भूमिका सोनू कुमार ने निभाई। मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी सुभाष कटरियार ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय लेकर और टॉस कराकर मैच शुरू कराया।

वहीं दूसरे मैच में शिवालिक की टीम ने अरावली की टीम को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरावली की टीम ने अमित के 32 रनों की बदौलत 57 रन बनाए। शिवालिक की टीम ने राजेन्द्र के 36 रन के बाद 6ठा ओवर में मैच जीत लिया। मैच में अम्पायर की भूमिका विशाल कुमार और राजेश कुमार तथा स्कोरर की भूमिका ऋषि राज ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *