Advertisement

डाईमंड क्लब ने ओल्ड एकादश को हराया

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के 20 नवंबर को खेले गए मैच में डाईमंड क्लब गोमियां की टीम ने ओल्ड एकादश तेनुघाट की टीम को 70 रनों से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गोमियां की टीम ने अभय के 45 रन, अभिशेख, रवि और अंकुश के 18-18 रनों के बदोलत 134 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए तेनुघाट की टीम पियुष के ताबड़तोड़ 34 रनों के बाद भी कुल 64 रन ही बना सका।

गोमियां के शुभम के 5 गेंदों में 9 रन और हैट्रिक विकेट लेने पर मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी घोषित किया गया। मैच में अम्पायर की भूमिका दीपक यादव और राज आर्यन, कमेंटेटर की भूमिका सत्यम कटरियार, स्कोरर की भूमिका पियुष कटरियार और शिवम कटरियार ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *