पैगंबर के नक्शे कदम पर चल कर समाज को तरक्की दिलाने में करें कोशिश-चतुर्वेदी
एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड क्षेत्र के बारी पंचायत अंतर्गत हुचलु में बीते 19 नवंबर को गौसुलवरा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस में भारी भीड़ देखी गयी।
कांफ्रेंस का आगाज कुर्आन शरीफ की तिलावत से हाफिज मोहम्मद कारी शकील अहमद ने की। कांफ्रेंस की सदारत हजरत कारी मुनव्वर सैफी ने की।
इस अवसर पर जलसा में तकरीर करते हुए उत्तर प्रदेश के देवरिया से आये हजरत डॉक्टर मुजीबुर्रहमान ने कहा कि आज हम लोगों को पैगंबर हजरत मोहम्मद सलल्लाह अलैह व सल्लम के बताए रास्तों पर चलकर अपनी जिंदगी का हर एक लम्हा लोगों के मोहब्बत में गुजार देने की कोशिश की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मुसलमान अल्लाह और उनके नबी को भूल गए है। इस लिए परेशानी में मुबतला रहते है।
मुल्क के नामवर नेपाल से आये हजरत अलामा इब्राहीम चतुर्वेदी ने तकरीर करते हुए कहा कि आज हमारे दिलों में ना अल्लाह का खौफ रहा और ना पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की मुहब्बत रही। जब दोनों चीज बंदों के दिलों में रहे तो वह बंदा दोनो जहां में कामयाब है। उन्होंने कहा कि यह दोनों चीज जिसके पास मौजूद नहीं है, वह हर वक़्त परेशान रहा करता है।
उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में हर माता – पिता को चाहिए कि अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी दोनों तालीम दिलवाएं, क्योंकि तालीम के बगैर जिंदगी अधूरी है। जब इल्म रहेगा तो वह शख्स हमेशा अच्छा काम करता हुआ नजर आएगा। उन्होंने कहा कि तालीम पाने के बाद ही इंसान अच्छे और बुराई का पहचान कर सकते हैं। जिससे वे एक दूसरे अच्छे राह दिखा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हर शख्स को चाहिए कि पैगंबर इस्लाम की जीवनी के नक्शे कदम पर चले। जिस तरह पैगंबर ने हर एक इंसान छोटे-बड़े से मोहब्बत की और उनका सम्मान किया। हम सबों को चाहिए कि पैगंबर के नक्शे कदम पर चल कर अपनी और अपनी समाज को तरक्की दिलाने में भरपूर कोशिश करें।
शायरे इस्लाम खुर्शीद तलहने ने नाते नबी पढ़कर अपने नातिया कलाम से लोगों को बाग बाग कर दिया। डाल्टनगंज के मुफ्ती मुजीबुल्लाह, वैशाली (बिहार) के कारी अबु नसर ने भी तकरीर की।
कांफ्रेंस को सफल बनाने में महबूब अंसारी, मुमताज अंसारी, तैयब अंसारी, मंसूर अंसारी, सहबान अंसारी, कुर्बान अंसारी, सुलतान अंसारी, एकबाल अंसारी ने सराहनीय भुमिका निभाई।
मौके पर जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, सुष्मिता कुमारी, सामाजसेवी लाल रंजन नाथ शाहदेव, शिक्षक ऐनुल हक, नईम अंसारी, काजीम अंसारी, सदर मुमताज अंसारी, सेक्रेटरी मंसूर अंसारी, हाजी हासीम, हाफिज शेर मोहम्मद, मो. तैयब अंसारी, समशुल अंसारी, मो. सेराज अंसारी, मेनायतुला अंसारी, हेदायतुल्ला अंसारी, इसराफील अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
![]()












Leave a Reply