Advertisement

चंद्रवंशी समाज ने मनाई महाराज जरासंध की 5225वीं जयंती

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ पंचायत के ग्राम नावाडीह में 19 नवंबर को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा बिष्णुगढ़ इकाई द्वारा चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की 5225वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता अशोक चंद्रवंशी तथा संचालन नरेश चंद्रवंशी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर चंद्रवंशी समाज के अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी ने सम्राट महाराज जरासंध के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराज जरासंध मगध वर्ष के शक्तिशाली राज शिव भक्त थे।

वे दानवीर थे। उनके बल शक्तियों के बारे में उन्होंने अवगत कराया। अपने समाज के लोगों को उनके बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की।

उन्होंने कहा कि उनकी जीवनी को आज भी हम सभी को अनुसरण करने की जरूरत है। सभा का संचालन कर रहे नरेश चंद्रवंशी ने कहा कि हमारा समाज आज भी पिछड़ा है। समाज में एकजुटता की जरूरत है। शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। तभी हमारा समाज आगे बढ़ सकता है।

समारोह के मौके पर अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, सचिव परमेश्वर चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष विकी चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चंद्रवंशी, उपसचिव नरेश चंद्रवंशी, बिष्णुगढ़ उप मुखिया अनुराग बर्मन, धनेश्वर चंद्रवंशी, सुरेश चंद्रवंशी, लल्लन रवानी, राजेश चंद्रवंशी, नरेश रवानी, दिलीप चंद्रवंशी, नवल किशोर वर्मा, जवाहिर रवानी, आनंद राम, आदि।

सरयू प्रसाद, गौतम रवानी, कुंदन रवानी, महेंद्र चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि रीना बर्मन, कंचन देवी, लक्ष्मी देवी, सोनू देवी, रिया देवी समेत सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *