Advertisement

संदेहास्पद स्थिति में नव विवाहिता की मौत, परिजनों का हाल बेहाल

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। मृतिका की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ वर्ष 2021 में हुई थी। डेढ साल बाद ही मृतका का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

घटना के बारे में बताया जाता है कि बगोदरडीह की 22 वर्षीय महेश्वरी देवी की 19 नवंबर को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद ससुरालवाले सभी लोग घर से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मायके वाले बगोदरडीह पहुंचे। बगोदर पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को थाने ले आई।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतका का पति प्रकाश पंडित उर्फ कैलाश तीन दिन पूर्व ही मुंबई गया है। डेढ़ वर्ष पूर्व 2021 में सिरंय निवासी मेघलाल पंडित की पुत्री महेश्वरी की शादी बगोदरडीह निवासी प्रकाश पंडित के साथ हुई थी।

ससुराल वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता मेघलाल पंडित ने बताया कि जब से शादी हुई है दो माह सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद उनकी पुत्री को ससुराल वालो द्वारा लगातार दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा।

मृतका के चचेरे भाई हेमलाल पंडित ने कहा कि ससुराल वालों पर बोलेरो गाड़ी नहीं देने पर उसकी हत्या की गई है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *