Advertisement

हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ ने दिवंगत साथी के परिजन को सौंपा सहयोग राशि

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में सक्रिय हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ कथारा द्वारा संघ के उपाध्यक्ष मणि गिरि के निधन पर बीते 17 नवंबर को उनके परिजन से मिलकर सहयोग राशि सौंपा। संघ के उपाध्यक्ष गिरि का निधन बीते 8 नवंबर को हो गया था।

मृत साथी के सहयोग को लेकर संघ के तमाम पदाधिकारियों ने सहयोग करते हुए बीते 17 नवंबर की संध्या दिवंगत गिरि के परिजन को नगद ₹5000 सहयोग राशि सौंपा।

उक्त जानकारी हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ कथारा के सचिव राजेश रजवार ने 18 नवंबर को दी। उन्होंने बताया कि संघ अपने साथियों के हितों को सर्वोपरि मानकर काम करता रहा है। संघ का उद्देश्य अपने कामगार साथियों को उचित मजदूरी दिलाना, कोयला रोड सेल, स्लरी एवं रिजेक्ट लोडिंग में नियोजन के लिए संघर्ष करना तथा उचित मजदूरी का भुगतान कराना रहा है।

सचिव रजवार ने बताया कि बीच के लगभग 2 साल तक संघ के कुछ पदाधिकारीगण अपनी मनमानी से संघ के कार्यकलापो को बदनुमा करने में लगे थे। जिसे संघ कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा।

दिवंगत मणि गिरी के परिजन को सहयोग राशि सौंपने के अवसर पर संघ के अध्यक्ष नंदलाल यादव, सचिव राजेश रजवार, परिजन रघु गिरी सहित संघ के विशुन धारी सिंह, बसंत कमार, करू साव, प्रसाद कमार, काशी यादव, महावीर यादव, रतन कमार, मुकेश साव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *