Advertisement

पूर्व विधायक को समन्वय समिति सदस्य बनने पर दी बधाई

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झामुमो गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद को पेटरवार, गोमिया और कसमार प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पंचायत के मुखिया सहित अन्य गणमान्य जनों के द्वारा भेंट कर पुष्प गुच्छ एवं बुके दे कर बधाई और शुभकामनाएं दिये।

पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद को झारखंड समन्वय समिति का सदस्य बनाए जाने और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त होने पर क्षेत्र के रहिवासियों ने मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट के कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान ने भी 18 नवंबर को पूर्व विधायक प्रसाद को बुके देकर बधाई दी।

इसी क्रम में पेटरवार प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, प्रकाश महतो, नागेश्वर करमाली, श्रीराम हेम्ब्रम, पूर्व जिप सदस्य दिलीप मुर्मू, मुकेश कुमार, संजय शर्मा सहित दर्जनों गणमान्य जनों ने भी पूर्व विधायक को बधाई दी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति भी गोमियां विधानसभा के लोगों ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि बड़ी जिम्मेवारी मिली है। जनता की समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तत्परता से उनके द्वारा कार्य किया जयेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *