Advertisement

प्रमण्डलीय आयुक्त ने किया बूथों का निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। प्रमंडलीय आयुक्त सह मतदाता सूची प्रेक्षक उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग चंद्र किशोर उरांव द्वारा 17 नवंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में विभिन्न बूथों का निरिक्षण किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रमंडलीय आयुक्त सह मतदाता सूची प्रेक्षक उत्तरी छोटानागपुर ने तेनुघाट स्थित मध्य विद्यालय के बूथ क्रमांक-207, 208, 209 का निरीक्षण किया। जिसमें प्रपत्र 6, 7 तथा 8 बीएलओ के द्वारा भरे गए आवेदनों की जांच की गई तथा मृतको एवं दूसरी जगह से आए मतदाताओं की जानकारी प्राप्त की।

साथ हीं प्रपत्र 6 भरे आवेदक के घर स्वयं जाकर पूछ ताछ किए।
मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त सह मतदाता सूची प्रेक्षक उत्तरी छोटानागपुर ने स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर स्थानीय रहिवासियों से जानकारियां लिए।

उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि जिन व्यक्तियों का अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ा है। वैसे लोग अवश्य अपने बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जुड़वा लें। वैसे व्यक्ति जिनका मृत्यु हो गया है उनकी सूचना अपने नजदीकी बीएलओ को अवश्य रूप से दे।

निरिक्षण के क्रम में उनके साथ बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार चौरसिया, अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार सहित अन्य कई पदाधिकारीगण मौजूद थे।
a

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *