Advertisement

पुस्तक मेला में हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मचायी धूम

फिरोज आलम/जोनामोड़ (बोकारो)। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 17 नवंबर को आयोजित पुस्तक मेला में दीदीजी फाउंडेशन के हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

गांधी मैदान में आयोजित पुस्तक मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। यहां डांडिया, करवा चौथ, भैया दूज और कजरिया गाने के जरिये कलाकारों ने बिहार की कला-सस्कृति को दर्शकों के बीच पेश किया।

जानकारी के अनुसार डाडिया गाने पर आसी, राजनंदिनी, प्रियंका, रिया और लवली ने शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। भैया दूज गाने में रिया और आसी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसी तरह करवा चौथ गाने पर रितिका, सुमन, रिया, राजनंदिनी, प्रियंका और कजरिया गाने पर रितिका, राजनंदिनी, रिया, प्रियंका, लवली और आसी ने प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीता।

इस कार्यक्रम में प्रवीण बादल गिटार पर धुन बजाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इसी तरह कुमार संभव और आयुष सिन्हा ने अपने लाजवाब पार्श्वगायन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद ने बच्चों को मंच देने के लिए प्रेरणा संगठन की मैनेजिंग डायरेक्टर नीता सिन्हा का आभार जताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *