Advertisement

अझाश्रसं सारंडा मंडल अध्यक्ष चुन्नू सिंह व सचिव बने रितेश दास

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। आजसू से संबद्ध अखिल झारखंड श्रमिक संघ की सारंडा मंडल इकाई के नये अध्यक्ष चुन्नु सिंह और सचिव रितेश दास बनाये गये।

इसे लेकर 16 नवम्बर को पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में गुवा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आजसू के केन्द्रीय सचिव शिव प्रताप सिंहदेव, जगन्नाथपुर विधान सभा प्रभारी मंगल सिंह सुरेन, अखिल झारखंड श्रमिक संघ के कोल्हान प्रभारी सुखराम उर्फ राजू सांडिल, जिलाध्यक्ष मोहन लाल चौबे की उपस्थित थे।

आजसू के नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष सन्नी लोहार व सारंडा मंडल कार्यकारी अध्यक्ष वीरु सोनार की संयुक्त अध्यक्षता में अझाश्रसं की सारंडा मंडल अध्यक्ष व सचिव पद का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसमें चुन्नु सिंह को अध्यक्ष और रितेश दास को सचिव बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान आजसू और श्रमिक संघ की मजबूती के लिए पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गई और जन व धन संग्रह करने पर विचार किया गया। बैठक में मुख्य रुप से महेन्द्र कुमार नायक, सुजीत दास, संजय तांती, अविनाश तांती, शंकर दास, भरत पूर्ति सहित दर्जनों मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *