Advertisement

सीसीएल में झारखंड स्‍थापना दिवस व् जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय दरभंगा हाउस के प्रागंण में 15 नवंबर को झारखंड राज्‍य स्‍थापना दिवस एवं राष्‍ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पीएम प्रसाद, निदेशक कार्मिक हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) बी साईराम, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) एसके सिन्‍हा सहित विभिन्‍न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्‍यक्ष एवं बड़ी संख्‍या में सीसीएल कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर सीसीएल मुख्‍यालय रांची सहित सीसीएल के सभी क्षेत्रों में झारखंड राज्‍य स्‍थापना दिवस एवं राष्‍ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।

राज्‍य स्‍थापना दिवस एवं राष्‍ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सीएमडी पी.एम. प्रसाद ने सभी को राष्‍ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस एवं झारखण्‍ड स्‍थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि महान स्‍वतंत्रता सेनानी धरती आबा बिरसा मुंडा ने प्रकृति को संरक्षित करने एवं आदिवासियों को उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायी, जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *