धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गोविंदपुर उच्च विद्यालय परिसर में 13 नवंबर को पंचायत स्तरीय आजसू पार्टी महिला मोर्चा कमिटी का गठन किया गया। अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शांति देवी ने किया।
इस अवसर पर आजसू महिला मोर्चा कमिटी का गठन किया गया।
नयी कमिटी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष गंगोत्री देवी, सचिव रंजू देवी, कोषाअध्यक्ष मंजू देवी, उपाध्यक्ष गुड़िया देवी, सह-सचिव सुनीता देवी मनोनित किए गये। यहां मुख्य रूप से महिलाओं को पार्टी में आगामी 4 दिसंबर को महिला समेल्लन को लेकर महिलाओं को जिम्मेवारी दी गई एवं बढ़ चढ़ कर इससे जुड़ने की बात रखी गई।
महिला मोर्चा मजबूती होने से महिलाओं की जरूरत प्रखंड में नही बल्कि जिला स्तर पर होनी चाहिए। संगठन में आजसू पार्टी द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है उसका लाभ ले सके। यह सिर्फ आजसू पार्टी ही कर सकती हैं।
इस मौके पर विष्णुगढ़ पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल, आजसू पार्टी कार्यकारिणी अध्यक्ष रुपेंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल, अशोक कुमार, हेमलाल महतो, आजसू पार्टी प्रखण्ड महीला अध्यक्ष शांति देवी, सुनीता देवी, कौशल्या देवी, रंजू देवी, कंचन देवी, गंगोत्री देवी, संगीता देवी, रवि कुमार, संतोष महतो, हेमलाल महतो, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार महतो आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply