Advertisement

गोल्डन जुबली मैदान में बीस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घघाटन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में 13 नवम्बर से बीस दिवसीय 14/14 ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घघाटन किया गया। उद्घाटन स्थानीय मुखिया तथा पूर्व मुखिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा विधिवत फीता काटकर एवं गेंद को बल्ले से हिट कर किया।

इसे लेकर 13 नवंबर को आयोजित उद्घघाटन मैच में चिनियागढा क्रिकेट टीम ने वकील कॉलोनी टीम को एकतरफा मुकाबला में 48 रनों से हराया।

टॉस जीतकर वकील कॉलोनी के कप्तान मोंटी कटरियार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चिनियागढा के कुंदन सिंह के ताबड़ तोड़ 31 गेंदों में 53 रन और इकबाल के 8 गेंदों में 15 रनों की बदौलत 14 ओवर में 103 रन बनाए।

वकील कॉलोनी के मोंटी और मनोज ने 3-3 विकेट लिए, जबकि कृष ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी में चिनियागढा के गेंदबाज राकेश कुमार के 4, अजय कुमार के 3 और कुंदन सिंह के 1 विकेट के सामने वकील कॉलोनी के बल्लेबाज ताश के पते की तरह एक एक कर धरासायी हो गए और मात्र 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह चिनियागढा की टीम 48 रनों से मैच जीत गई।

मैच शुरू होने के पहले मुख्य अतिथि तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा, उप मुखिया रीता सिंह और समाजसेवी सुभाष कटरियार ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार और जीत तो होती है। मैच मे अम्पायर सौरभ सिंह और दीपक यादव, कमेंटेटर शिवम कटरियार और कृष झा तथा स्कोरर की भूमिका अनुभव झा, विक्की यादव, अमन सिंह और पियुष रंजन ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *