Advertisement

सीटू के सातवें राज्य सम्मेलन में कोयलांचल से शामिल हुए दर्जनों प्रतिनिधि

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड की लौह नगरी जमशेदपुर में आयोजित सीटू का सातवां दो दिवसीय झारखंड राज्य सम्मेलन 12-13 नवंबर को संपन्न हो गया। सम्मेलन में सीटू नेता रामचंद्र ठाकुर समेत बेरमो कोयलांचल से दर्जनों प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उक्त जानकारी सीटू के पूर्व झारखंड राज्य कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने दी।

उन्होंने बताया कि सीटू का दो दिवसीय सम्मेलन राज्य के अंदर सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई की दिशा को तय करेगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में राज्य के अंदर कार्यरत लाखों की संख्या में असंगठित मजदूर जो विभिन्न सुविधाओं से वंचित है।

राज्य के अंदर कार्यरत ऐसे मजदूर जो संगठित क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें लाभ असंगठित मजदूरों के रूप में मिल रहा है उनकी लड़ाई के लिए यह सम्मेलन नई दिशा तय करेगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का यह सातवां सम्मेलन वर्तमान केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ नया आंदोलन खड़ा करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

इस सम्मेलन में 34 सदस्य अधिकारियों की कमेटी एवं 51 सदस्य राज्य कमेटी का गठन किया गया। सम्मेलन में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को सीटू झारखंड प्रदेश का मुख्य संरक्षक, मिथिलेश सिंह को राज्य अध्यक्ष, भुवन सिंह कार्यकारी अध्यक्ष एवं विश्वजीत देव को राज्य महासचिव के रूप में चुना गया।

जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन में बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल से संघर्षशील मजदूर नेता व् सीटू राज्य उपाध्यक्ष कॉमरेड रामचंद्र ठाकुर, राज्य सचिव प्रदीप कुमार विश्वास, राज्य सचिव विजय कुमार भोई तथा राज्य सचिव के रूप में जय नारायण महतो चुने गए।

जबकि इस सम्मेलन में बेरमो कोयलांचल से कॉ रामचंद्र ठाकुर, कॉ प्रदीप कुमार विश्वास, कॉ विजय भोई, कॉ श्याम बिहारी सिंह दिनकर, जय नारायण महतो, गोवर्धन रविदास, राकेश कुमार, शंकर प्रजापति, मनोज पासवान, पंकज महतो, चंद्रशेखर महतो, सुरेश कुमार ने प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *