प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित श्रमिक नेता स्वर्गीय अरविंद कुमार सिंह की पहली पुण्यतिथि उनके आवास में मनाई गयी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने दिवंगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
स्व. सिंह की पुण्यतिथि समारोह में इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि स्व. सिंह अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे। उन्होंने प्रतिष्ठान तथा संगठन के लिए सदैव समर्पित भाव से अपने दायित्व का निर्वाह किया।
स्व सिंह अपनी बातों को बेवाक तरीके से रखने का कार्य करते थे। बिना संकोच के सही बातों को समाज, संगठन तथा प्रतिष्ठान में रखना इनके जीवन में शुमार था। उनमें गलत बातों का प्रतिकार सबसे आगे करने की प्रवृत्ति थी।
उनका असमय निधन परिवार, समाज तथा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। आज भी सहज विश्वास नहीं होता कि वह हम लोगों के बीच में नहीं है। स्वर्गीय सिंह का निधन मेरे जीवन का निजी क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है।

शाखा सचिव इस्लाम अंसारी ने कहा कि स्व. सिंह जिंदादिल इंसान के रूप में हमेशा हम लोगों के बीच में याद रहेंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए जो अपने दायित्व का निर्वाह किया वह संगठन कभी नहीं भूल सकता। हम लोग हमेशा सुख,दु:ख में परिजनों के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाह करने में खड़े रहेंगे।
सीसीएल रीजनल समिति के संगठन सचिव वेदव्यास चौबे ने कहा कि स्वर्गीय सिंह दयावान व्यक्ति थे। इन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वाह बहुत ही ईमानदार और निष्ठा पूर्वक अंतिम क्षणों तक करते रहे। उन्होंने कहा कि मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध रहा है। जीवन में कई सफर आज भी यादगार के रूप में जीवित है, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता।
पुण्यतिथि समारोह में कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह, राकोमयू कथारा क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती, सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एमएन सिंह, युवा कांग्रेस के विजय यादव सहित राकेश कुमार, जगन्नाथ प्रसाद, आरबी डे, महमूद अंसारी, अमनदीप सिंह,
सुजीत मिश्रा, विजय नायक, संतोष सिन्हा, सीएस प्रसाद, देवाशीष आस, सूर्यकांत त्रिपाठी, कमल कांत सिंह, अरुण सिंह, भीखम कुमार, संतोष राम गौड़, धनेश्वर यादव, मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, रवि पांडेय, अमन आकाश, स्व. सिंह के पुत्र कुंवर प्रताप सिंह सहित दर्जनों गणमान्य शामिल थे।
![]()












Leave a Reply