Advertisement

अनुमंडल स्तरीय राजद सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बेरमो अनुमंडल स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक 13 नवंबर की देर शाम बोकारो जिला के हद में कथारा स्थित श्रीकृष्ण चेतना क्लब परिसर में आयोजित किया गया। अध्यक्षता राजद बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्धदेव नारायण यादव ने की।

आयोजित बैठक में मुख्य रूप से मिशन 2024 के तहत गोमियां एवं बेरमो विधानसभा क्षेत्र में चुनाव एवं नगर परिषद चुनाव में अपने दल के प्रत्याशियों की उम्मीदवारी देने तथा जीत सुनिश्चित करने हेतू तैयारी पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

साथ ही क्षेत्र में सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान तेज करने पर निर्णय लिया गया। बैठक में खासकर राजद का सदस्य संख्या बढ़ाने तथा पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया।

मौके पर गोमियां प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार यादव, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार यादव, चंद्रपुरा प्रखंड के वीरेन्द्र यादव, पेटरवार प्रखंड के अयूब अंसारी, जरीडीह प्रखंड के बीजू भगवान, राज्य परिषद सदस्य जुनैद अंसारी, बुधन यादव, आदि।

किसान मोर्चा प्रदेश महासचिव अरुण यादव, घनश्याम चौधरी, जिला महिला अध्यक्षा हृदया देवी, मुकेश यादव, घनश्याम चौधरी, अनील यादव, कर्ण यादव सहित कई सक्रिय सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के पूर्व मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष बुद्धदेव यादव को कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *